Friday, September 4, 2026

वीरेंद्र कोली बने असंगठित कामगार कांग्रेस के नगर अध्यक्ष 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने भाजपा के गढ़ रम्पुरा क्षेत्र में सेंध लगाने में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने रम्पुरा क्षेत्र के वीरेंद्र कोली को असंगठित कामगार कांग्रेस का रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया। कोली के साथ ही दर्जनों अन्य युवाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।
शर्मा ने रम्पुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका रम्पुरा क्षेत्र से वर्षों पुराना लगाव है। उन्होंने कहा कि असंगठित कामगार कांग्रेस हमेशा गरीबों और मजदूरों के अधिकारों के प्रति संघर्ष शील रही है। उन्होंने कहा कि वह खुद एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से संबंध रखते हैं। उनके परिवार ने मजदूरों और गरीब वर्ग के लोगों के हक की लड़ाई के लिए हमेशा संघर्ष किया है। शर्मा ने कहा कि वह असंगठित कामगार कांग्रेस का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर मजदूर वर्ग के लोगों की हकों की लड़ाई लड़ने का मौका दिया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा रम्पुरा वासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब विकास विरोधी भाजपा सरकार को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.