Friday, September 4, 2026

वीआईपी वैक्सीनेशन प्रकरण के बाद एएनएम दीपा जोशी फिर सुर्ख़ियों में

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। वीआईपी वैक्सीनेशन प्रकरण के बाद एक बार फिर टीकाकरण का कार्य एएनएम दीपा जोशी को सौंपा गया था। कुछ दिन पूर्व जोशी पर एक भाजपा नेता के घर जाकर वैक्सीनेशन करने का आरोप लगा था। यह प्रकरण विपक्षी कांग्रेस पार्टी द्वारा भुनाया गया। हालाँकि जांच में जोशी को स्वास्थ्य विभाग ने क्लीन चिट दी थी। लेकिन एएनएम दीपा जोशी एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं।

जोशी पर राधा स्वामी सत्संग घर में वैक्सीनेशन कैंप में बाधा उत्पन्न करने और स्टाफ के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। आरोप है की एएनएम जोशी राधा स्वामी सत्संग घर में चल रहे हुए कैंप में रखी हुई वैक्सीन अपने साथ लेकर वैक्सीनेशन कैंप से चली गई। जिसको लेकर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेन्द्र पंचपाल ने दीपा जोशी एएनएम को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। जबकि मामले पर एएनएम दीपा जोशी ने इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया है।

रुद्रपुर के किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग घर में वैक्सीनेशन कैंप लंबे समय से चल रहा है वहीं इस कैंप में दीपा जोशी पर आरोप लगा है कि उनके द्वारा वैक्सीनेशन कैंप में बाधा उत्पन्न किया गया इसके साथ ही उन्होंने कैंप में रखी हुई व्यक्ति उठाकर अपने साथ ले गई इसके साथ ही वहां पर मौजूद स्टाफ से भी उन्होंने अभद्रता, बदतमीजी की। जिसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डी एस पंचपाल के द्वारा दीपा जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
भाई राधा स्वामी सत्संग घर में चल रहा है वैक्सीनेशन सेंटर के बंद होने के बाद लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और लोग वैक्सीन लगवाए बिना ही घरों को चले गए जिसके बाद वहां के सेवादारों के साथ हुई अभद्रता की घटना से जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी उक्त प्रकरण से अवगत कराया गया है।सीएमओ ने जारी किए नोटिस में कहा है कि आपदा अधिनियम का भी एएनएम दीपा जोशी के द्वारा उल्लंघन किया गया है। एएनएम दीपा जोशी मुताबिक वहां ऐसी कोई घटना नहीं घटी, बल्कि उनके द्वारा वहां पर वैक्सीन एक्स्ट्रा पहुंचाई गई थी लेकिन कुछ लोग वहां पर युवाओं को वैक्सीन लगवाना चाह रहे थे जिसको लेकर वह मुद्दा बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करवाना चाह रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.