Friday, September 4, 2026

विश्व विजेता भारतीय टीम पहुंची दिल्ली, फैंस ने किया जोरदार स्वागत, रोहित-सूर्या ने किया जमकर डांस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आखिरकार स्वदेश वापस लौट आई है। बारबाडोस के मैदान पर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया वहां पर आए चक्रवाती तूफान की वजह से तुरंत रवाना नहीं हो सकी थी। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बारबाडोस से एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से सीधे दिल्ली पहुंच गए हैं। जिसके बाद अब आज सुबह 11 उनकी मुलाकात सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से होगी और उसके बाद पूरी टीम मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी जहां पर शाम को विक्ट्री परेड होगी।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दिल्ली पहुंचने के बाद बस से उतरकर जब होटल के अंदर जा रहे थे तो उन्होंने वहां पर मौजूद भांगड़ा वालों के साथ जमकर डांस करते हुए अपनी खुशी को भी जाहिर किया, तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने भांगड़ा भी बजाया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.