Friday, September 4, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपेंगे 15 हजार पौधे 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  कोरोना वैश्विक महामारी के इस दौर में जहाँ हर जगह ऑक्सीजन की किल्लत देखने को मिली, इसी के मद्देनजर पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण ने पूरे प्रदेश में 15 हजार पौंधे रोपण करने हेतु समस्त महिला मोर्चा को निर्देशित किया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा उत्तराखंड मोनिका गुप्ता ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा को यह पौधरोपण करना है। लेकिन इस अभियान में मात्र पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहना है बल्कि भविष्य में उनकी पूर्णतः देखभाल भी करनी है।

मोनिका गुप्ता ने कहा कि महिला मोर्चा का मानना है कि आज यह आवश्यक है कि विकास की ओर बढ़ते कदम के साथ-साथ पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा जाये। जिससे आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण व पर्यावरण मिल सके।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.