Saturday, September 5, 2026

विश्व कप फुटबाल का सबसे बड़ा उलटफेर, सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। फुटबॉल विश्व कप के तीसरे दिन बड़ा उलटफेर हुआ। ग्रुप-सी में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया। कप्तान लियोनल मेसी के गोल के बावजूद अर्जेंटीना की टीम इस मैच को नहीं जीत सकी। उसके 36 मैचों से नहीं हारने का क्रम कतर में टूट गया। सऊदी अरब ने 53वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। उसके लिए सालेम अलडसारी ने टीम का दूसरा गोल किया। खिताब की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना की टीम मैच में फिलहाल 1-2 से पीछे चल रही है।

सऊदी अरब ने दूसरे हाफ के शुरुआत में जबरदस्त आक्रमण किया। उसने 48वें मिनट में मैच का पहला गोल किया। सऊदी अरब के लिए सालेह अलशेहरी ने गोल दागा। उन्होंने अल बुरेकन के पास पर शानदार गोल किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.