Saturday, September 5, 2026

विशेष स्थितियों में ही कराई जाए ऑनलाइन परीक्षाएं : मुख्य शिक्षा अधिकारी  

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना नियंत्रण के साथ स्कूलों के खुलने का सिलसिला भी शुरू हो गया। वर्तमान में प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं चलाई जा रही है। जिसमें विद्यार्थियों को स्कूल भेजने हेतु विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों से सहमति पत्र भी भरवाए गए है।

अधिकतर अभिभावकों ने सहमति पत्र भरकर बच्चों को विद्यालय भेजना शुरू कर दिया है । इसके विपरीत कुछ प्राइवेट स्कूलों में अभी भी ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है। जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या ने कहा कि विद्यालय विशेष परिस्थितियों में ही छात्र-छात्राओं की परीक्षा ऑनलाइन हो जिसकी संख्या सीमित होनी चाहिए।

जिलेभर में करीब 200 प्राइवेट स्कूल है। अधिकतर स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं ली जा रही है बावजूद इसके कुछ स्कूलों में पढ़ाई और परीक्षा दोनों ऑनलाइन करा रहे है और कुछ करा चुके है। मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में ही विद्यालयों को ऑनलाइन परीक्षा करानी चाहिए जिसकी संख्या भी सीमित होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 50 विद्यार्थियों की कक्षा में 5 से 10 विद्यार्थियों से अधिक की परीक्षा ऑनलाइन कराने पर स्कूल प्रबंधन से इस संबंध में नोटिस जारी किया जा सकता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आर्या के मुताबिक भविष्य में विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन परीक्षा कराने का मामला संज्ञान आने पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जा सकती है ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.