Friday, September 4, 2026

विराट कोहली बने आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आईसीसी की ओर से इस वक्त साल 2023 के लिए अवार्ड दिए जा रहे हैं। इस बीच आईसीसी ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को साल 2023 के लिए वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया है।

कोहली इससे पहले भी तीन बार ये खिताब जीत चुके हैं। चौथी बार उनके नाम ये अवार्ड आया है। अभी तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज चार बार वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड नहीं जीत पाया है। यानी ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

विराट कोहली के लिए शानदार गया था साल 2023

विराट कोहली के लिए साल 2023 काफी शानदार गया था। भारत में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के दौरान उन्होंने कई धमाकेदार पारियां खेलीं। इतना ही नहीं विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। उन्होंने वनडे में अब 50 सेंचुरी पूरी कर ली हैं। कोहली ने इस साल विश्व कप में 765 रन बनाए, जो किसी भी वनडे विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं। कोहली ने इस साल कुल 1377 रन बनाए। वे अब दुनिया के ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने आठवीं बार वनडे के एक साल में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.