Friday, September 4, 2026

विम सिटी कॉलोनी में हुआ विधायक ठुकराल का सम्मान 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  नजूल भूमि का शासनादेश जारी होने पर वार्ड नंबर 16 के विम सिटी काॅलोनी में विधायक राजकुमार ठुकराल का काॅलोनी वासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। पिछले कई वर्षों से वह नजूल भूमि पर मालिकाना हक का मुद्दा विधानसभा में उठा रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मुद्दे पर विशेष रूचि दिखाते हुए हजारों लोगों को राहत दिलायी है। इसके लिए रूद्रपुर की जनता सीएम की आभारी है।

इस अवसर पर इन्द्रावती, जानकी काण्डपाल, ज्योति, नीलम काण्डपाल, वीना कालरा, एकता भसीन, मुन्नी देवी, अंशु सक्सेना, सुनीता, दीपा वशिष्ठ, राजू अरोरा, आकांक्षा मिश्रा, आकृति मिश्रा, सीमा त्रिपाठी, अमरीश त्रिपाठी, सुनीता आदि मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.