Saturday, September 5, 2026

विभाजन बिभिषिका स्मृति दिवस को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आगामी 14 अगस्त को आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को सफल बनाए जाने को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में प्रतिभाग करने पर पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों की ओर से कार्यक्रम संयोजक और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा का शॉल उड़ाकर स्वागत किया गया। सरकार की इस पहल का स्वागत करने पर विधायक शिव अरोरा ने सरकार की ओर से उत्तरांचल पंजाबी महासभा की जमकर सराहना की।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा का एक विशेष कार्यक्रम आवास विकास स्थित एक बारात घर में आयोजित किया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषणा की गयी थी कि देश के 75 वें स्वतन्त्रता दिवस को देशभर में अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जायेगा। इसी के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 14 अगस्त को रुद्रपुर जेसीज पब्लिक स्कूल में विभाजन विभषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से कार्यक्रम की जिम्मेदारी मुझे दी गयी है। शिव अरोरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में आजादी के दौरान पंजाबी समुदाय के लोग जो शहीद हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी और जिन्होंने आजादी के दौरान काफी परेशानियों का सामना किया था उनको भी सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इससे पूर्व हरिचन्द छाबड़ा, राजकुमार भुड्डी, पं. राजन शर्मा ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। सभा में धर्मचन्द खेड़ा, हरनाम सिंह सेतिया, श्याम लाल सुखीजा, टीकम खेड़ा, गुंजन सुखीजा, राजेश डाबर, अशोक हुड़िया, सुभाष गुम्बर, पंकज सेतिया, लवली हुड़िया, कृष्ण लाल सुधा, संजीव झाम, कृष्ण लाल अनेजा, जयकिशन अरोरा, प्रीत ग्रोवर, दीपक बेहड़, रविन्द्र बजाज,राकेश भुड्डी, मोहन लाल खेड़ा,मनोज गुम्बर, हरलोक सिंह नामधारी के अलावा युवा पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.