Friday, September 4, 2026

विधायक शुक्ला के प्रयास से गंगापुर को मिला पॉवरहाउस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, किच्छा।


गंगापुर का यह 33/11 KVA का पावर हाउस ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों गांव को सुचार विद्युत आपूर्ति देगा तथा लोगों को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
उक्त वक्तव्य आज 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विद्युत उपकेंद्र गंगापुर का लोकार्पण करते हुए विधायक राजेश शुक्ला ने कही। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त लालपुर के पावर स्टेशन की क्षमता बढ़ाने, कुरैया में एक नया पावर स्टेशन बनाने के साथ-साथ किच्छा में इतनी ही पावर का एक नया पावर हाउस स्वीकृत कराया है। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार में किच्छा विधानसभा क्षेत्र प्रतिदिन विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। देश के पहले कृषि विश्वविद्यालय पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाना, लालपुर, नगला, सिरौली कला को नगर पंचायत बनाना, किच्छा-नगला मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति एवं धन अवमुक्त कराना, मॉडल डिग्री कॉलेज का निर्माण समेत विभिन्न विकास योजनाओं को गति मिली है।
विधायक शुक्ला ने कहा कि जो कांग्रेस के नेता परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं वह वास्तव में परिवर्तन यात्रा नहीं कांग्रेस का अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, इनके राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला था जिससे जनता ने इन्हें नकारते हुए भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाई थी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 5 सालों में भ्रष्टाचार व भयमुक्त शासन दिया है, एक बार फिर जनता 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाएगी। नया विद्युत उप केंद्र बनाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, राजेश तिवारी, जसविंदर सिंह, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, अवर अभियंता पारुल, उपखंड अधिकारी अंशुल मदान, कुलदीप कुमार, राहुल, लाइनमैन रूप बसंत, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज पाठक, ग्राम प्रधान संतोष ठाकुर, दीपक मिश्रा, अशोक कुमार, जसवंत सिंह, वरिष्ठ किसान नेता प्रताप सिंह, संजीव पांडे, ऋषिकेश सिंह, संजय कुमार, नारायण पाठक, अजीत पाठक, संतोष यादव, धीरज सिंह, अंकित सिंह, नरेंद्र ठुकराल, राज गगनेजा, मनोज ठाकुर, जितेंद्र तिवारी, अजय तिवारी, शुभम शुक्ला, सूर्यांश शुक्ला, राजेश तिवारी, डीएन यादव, भूपेंद्र सिंह, बलजीत गावा, परमजीत सिंह, अखिलेश यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.