Saturday, September 5, 2026

विधायक शिव बोले बूथ के कार्यकर्त्ता हमारी जीत का आधार, जनता का मिल रहा है भरपूर्ण समर्थन, तीसरी भी बनेगी रुद्रपुर नगर निगम मे भाजपा सरकार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने तूफानी जनसंपर्क करते हुऐ ट्रांजिष्ट कैम्प वार्ड न. 3 मे डोर टू डोर प्रचार करते हुऐ भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा व पार्षद प्रत्याशी विधान राय के पक्ष मे मांगे जनता से वोट।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा बोले जहाँ भी भ्रमण के लिये जा रहे सिर्फ भाजपा की गूंज नजर आ रही है जनता मे इस प्रकार की उमंग बताती है आने वाली 23 जनवरी को रुद्रपुर की जनता कमल के फूल पर मोहर लगाकर भाजपा के युवा संघर्षशील प्रत्याशी विकास शर्मा को विजय बनाने वाली है।

विधायक शिव अरोरा बोले जनता की आशा आकांक्षा के अनुरूप किसी ने कार्य किया है तो भारतीय जनता पार्टी है जिसने गरीब कल्याण के मंत्र को सर्थक करते हुऐ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुऐ उसका उत्थान किया है।

विधायक बोले तीसरी बार भी नगर निगम रुद्रपुर मे भाजपा की सरकार होंगी ओर भाजपा के सर्वाधिक पार्षद होंगे, हमने पूर्व मे भी हर गली बस्ती मे जहाँ दशकों से रोड नाली नहीं थी वहाँ सड़क नाली देने का कार्य किया है ओर रुद्रपुर शमशान घाट के सामने कूड़े का पहाड़ जो रुद्रपुर पर बदनुमा दाग था उसको हटाने का कार्य हमारी सरकार ने किया है वही विपक्ष के लोग उस पर सिर्फ राजनीति करते रहे उनकी सरकार मे भी उन्होंने कूड़े के ढेर को हटाने की सुध नहीं ली लेकिन विधायक शिव अरोरा स्वयं संकल्पित थे कि कूड़े के पहाड़ से रुद्रपुर कि जनता को निजाद दिलाएंगे ओर हमारी भाजपा सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह कार्य हों पाया ओर वर्तमान मे वहाँ एक सुंदर गार्डन नजर आता है जो रुद्रपुर के इतिहास मे पहली बार सम्भव हों पाया।

विधायक शिव अरोरा ने वार्ड .40 सिडकुल क्षेत्र के पत्थरचट्टा क्षेत्र मे भी डोर टू डोर सम्पर्क कर मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा व पार्षद प्रत्याशी वीनू के पक्ष मे वोट मांगे, जहाँ जनता का अपार समर्थन देख विधायक बोले पिछले बार सिडकुल वार्ड से भाजपा महज कुछ अंतर से रह गयी थी इस बार यहाँ भी कमल खिलेगा।

इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, विधान राय, राजकुमार साह, अलोक राय, जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, के पी राठी, अजय तिवारी, दीपक लुहाच, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, धीरेश गुप्ता, अरविन्द गंगवार, अनमोल विर्क, किरन विर्क, सुनील यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.