Saturday, September 5, 2026

विधायक शिव अरोरा ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला से किच्छा बाईपास को जोड़ने वाली पी सी रोड का किया शिलान्यास

Share

Advertisement

भोंपराम खबरी, रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने राज्य योजना के अंतर्गत विधि विज्ञानं प्रयोगशाला से किच्छा बाईपास रोड को जोड़ने वाली 500 मीटर पी सी रोड का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा भदईपुरा से किच्छा बाईपास रोड BHEL के पास को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क जल्द ही बन कर अस्तित्व में आ जायेगी और आमजनमानस को समर्पित हो जायेगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से निरन्तर विकास कार्य मे तेजी लाई जा रही है और आने वाले समय मे रुद्रपुर विधानसभा में ओर तेजी के साथ विकास कार्यो को किया जायेगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा में भारतीय जनता पार्टी का सिपाही हु ओर इसी क्रम में विधायक शिव अरोरा ने रोड का शिलान्यास भी दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष सुशील यादव द्वारा नारियल फोड़कर करवाया। शिव अरोरा ने कहा विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जायेगी। इस दौरान शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष सुशील यादव, पार्षद जितेन्द्र यादव, अनमोल विर्क, महेन्द्री शर्मा, राजेश यादव, अजय यादव, सुनील यादव, मोहित कक्कड़, मोहित चड्डा, विजय वाजपेयी,अमित नारंग, जगदीश विश्वास, ललित बिष्ट, धर्मेंद्र आर्य, रामकिशन कोली, डंम्पी चोपड़ा, योगेश वर्मा, नीरज यादव, अरविंद गंगवार, विजय डे, मयंक कक्कड़,बिट्टू चौहान, सोनू वर्मा, रचित सिंह, आदेश भरद्वाज, विकास बठला, अमनदीप सिंह विर्क व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.