Saturday, September 5, 2026

विधायक शिव अरोरा ने नवनियुक्त मोर्चो के अध्यक्षो का अपने कैम्प कार्यालय पर किया स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने अपने कैम्प कार्यालय उत्तरी मण्डल ओर दक्षिणी मण्डल के नवनियुक्त मोर्चो के अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम किया। विधायक शिव अरोरा ने सभी मोर्चे के अध्यक्षो को फूलमालाओं के साथ स्वागत कर उनको नये दायित्व की शुभकामनाएं दी। दायित्व पाने वालों में उत्तरी मण्डल से युवा मोर्चा अध्यक्ष पर गोविंद शर्मा, ओबीसी पर भूपराम लोधी, महिला मोर्चा पर माही सकलानी, अनुसूचित पर मदन दिवाकर, किसान पर जगसोरन मलिक, अल्पसंख्यक पर एजाज आलम एव दक्षिणी मण्डल से युवा मोर्चा अध्यक्ष नमन चावला, ओबीसी चंद्रपाल, अनुसूचित विक्की वाल्मीकि, महिला से अंजिली नेगी, किसान से हरपाल चावला, अल्पसंख्यक से तरतींन अहमद को मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया। विधायक शिव अरोरा ने सभी को नये दायित्व की शुभकामनाएं दी ओर कहा पार्टी संगठन द्वारा आपको जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करेगे । विधायक शिव अरोरा ने कहा भाजपा में हर कार्यकता का सम्मान किया जाता है और हमारी पार्टी में कई उदाहरण है जो सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता देश के सर्वोच्च पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं। विधायक शिव अरोरा ने सभी से कहा कि आने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकत्ता अपनी कमर कस ले और केंद्र एव राज्य सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुचाने का कार्य करे। वही इस दौरान उत्तरी मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता दक्षिणी अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, परवेज खान, राजेश जग्गा, राधेश शर्मा, महेन्द्री शर्मा, अनिता बरेठा, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, योगेश वर्मा, अरुण अरोरा, गिरीश पाल, मुकेश पाल, विजय डे, दीपक दिवाकर, गिरीश राठौर, प्रमोद साहनी, जुल्फिकार, डंम्पी चोपड़ा, देव मनन व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.