Friday, September 4, 2026

विधायक शिव अरोरा ने किया ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र का दौरा लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने आज सुबह ट्रांजिट कैम्प के दौरे पर निकले जहां उन्होंने अलग अलग क्षेत्रो का भ्रमण किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने स्थानीय नागरिको से मुलाकात की उनकी समस्याओं को सुना एव मोके पर तत्काल सम्बंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के राजा कालोनी, कृष्णा कॉलोनी व अन्य आस पास के क्षेत्र में दौरा कर स्थानीय लोगो से मुलाकात की । इस दौरान विधायक ने वार्ड नं 2 क्षेत्र के अंतर्गत विधायक निधि से प्रस्तावित एव अन्य योजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यो का जायज़ा लिया ओर ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में स्थानीय लोगों से साथ वहां के विकास को लेकर चर्चा की ओर वहाँ के विकास के लिये सुझाव को लिया। विधायक शिव अरोरा ने कहा ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में बहुत बडी आबादी निवास करती है और यहाँ के विकास को लेकर अनेक योजनाएं भविष्य आने वाली है जिसके धरातल पर आते ही ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र जहां दस वार्ड आते हैं यहाँ की स्थिति बदलने वाली है ओर निश्चित रूप से ट्रांजिट केम्प को लेकर हम एक नई सोच नये विजन के साथ कार्य कर रहे जो आने वाले समय मे ट्रांजिट केम्प की तस्वीरे बदलने वाला है। विधायक शिव अरोरा ने कहा उनकी रुद्रपुर के विकास को लेकर एक अलग विजन है जो बहुत जल्द आने वाले समय धरातल पर एक बड़े परिवर्तन के रूप में नजर आयेगा । इस दौरान मण्डल महामंत्री धीरेश गुप्ता, वार्ड नं 8 के पार्षद शिव कुमार गंगवार,छत्रपाल राठौर, गिरीश राठौर, विजय डे, विद्या सागर, मदन दिवाकर , दीपक दिवाकर, सतपाल गंगवार, डी के गंगवार, शम्मी गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.