Saturday, September 5, 2026

विधायक शिव अरोरा ने आभार कार्यक्रम के माध्यम से रम्पुरा की जनता का किया आभार प्रकट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  विधायक शिव अरोरा ने विधानसभा में विधिवत शपथ ग्रहण के पश्चात आज रुद्रपुरविधानसभा क्षेत्र के रम्पुरा में जन आभार कार्यक्रम में पहुंचे। प्रातः विधायक शिव अरोरा ने अपने रम्पुरा प्रवास की शुरुआत चौरासी घण्टा मन्दिर से हवन यज्ञ कर के की। जहां अपने समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक शिव अरोरा ने पूर्ण विधि विधान से हवन पूजा अर्चना कर अपने प्रवास की शुरूआत की। इसके बाद रम्पुरा में पैदल भ्रमण कर ढोल नगाड़ों के साथ घर घर जाकर विधानसभा चुनाव में इतने प्रचन्ड विजय श्री दिलाने के लिये रम्पुरावासियो का आभार व्यक्त किया। शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से रम्पुरा की धरती हमेशा से हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देती आयी हैं और 2022 विधानसभा चुनाव में भी रम्पुरा के लोगो ने बहुत स्नेह प्यार दिया यह प्रचण्ड जीत रुद्रपुर की आम जनता की जीत है। वही रम्पुरा प्रवास के दौरान पैदल भ्रमण करते हुए भाजपा विधायक एक राम आर्य पार्क पहुँचे जहाँ उन्होंने एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया । इस दौरान विधायक शिव अरोरा के सभा स्थल पहुँचने पर समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। वही विधायक शिव अरोरा ने आभार कार्यक्रम के निमित आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा निश्चित रूप से रम्पुरा की जनता के इतने भव्य स्वागत अभिनंदन के लिये सदैव ऋणी रहूंगा। शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर की सेवा के लिये अपने जो आशीर्वाद देकर विधानसभा में भेजा है इस आशीर्वाद को अपनी ताकत बनाकर रुद्रपुर के चहुमुखी विकास के लिये सदैव तत्पर रहूँगा ओर क्षेत्र के विकास के लिये हर सम्भव प्रयास करते हुए रुद्रपुर को एक रोल मॉडल के रूप में विकास के पथ पर लेकर जायेगे। शिव अरोरा ने कहा रम्पुरा की जनता को बहुत जल्द योजना रचना बना के मालिकाना हक देने का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा। सभा को सम्बोधित करते हुए शिव अरोरा ने कहा प्रदेश में पुष्कर धामी सरकार के नेतृत्व में रुद्रपुर के विकास कार्य मे तेजी लाने के लिये एक विधायक के रूप में सदैव वचनबद्ध हु ओर विकास के कार्य मे कोई कमी नही आने दी जायेगी। शिव अरोरा ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ को बधाई दी जिन्होंने दिन रात एक करते हुए रुद्रपुर में भाजपा की प्रचण्ड विजयश्री सुनिश्चित की। इस दौरान सुरेश कोली, नरेशचंद्र सुशील यादव, धर्मसिंह कोली, गिरिश पाल, यादराम कोली, लालमन कोली, चन्द्रसेन कोली, रामकिशन कोली, चन्दपाल कोली, त्रिलोक कोली , चन्द्रसेन चन्दा, रतन लाल पाल, रघुदयाल गुप्ता, अजय मौर्य, राजकुमार कोली, सोनू चिकारा, राज कोली, महेश कोली, अनिल कोली, किरन विर्क, ललित बिष्ट, रामचरन, डालचंद राजपूत, सतपाल, रवि दिवाकर, विपिन कोली, सुदामा कोली , सोनू वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.