Friday, September 4, 2026

विधायक शिव अरोरा की संगठन कुशलता व चाणक्य नीति लाई रंग, हरियाणा के बादशाहपुर विधानसभा मे राव नरवीर सिंह की हुई ऐतिहासिक विजय

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सगठन कुशलता व चाणक्य नीति के चलते भाजपा जिला उधम नगर के 6 साल जिला अध्यक्ष के रूप मे पार्टी को मजबूत करने वाले वर्तमान मे रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक शिव अरोरा की कार्यकुशलता का दम हरियाणा चुनाव मे भी देखने को मिला, शीर्ष नेतृत्व द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव मे बादशाहपुर विधानसभा के प्रभारी के रूप मे जिम्मेदारी विधायक अरोरा को सौपी थी, जिस पर वह खरा उतरते नजर आये, जहाँ विधायक शिव अरोरा लगतार डेरा डाले हुए थे ओर संगठन को मजबूत करने से लेकर बूथ बूथ जाकर कार्यकताओं मे ऊर्जा भरने का कार्य कर रहे थे,जिसके परिणाम स्वरूप बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राव नरवीर सिंह 60705 मतो के भारी अंतर से विजय हासिल करने मे कामयाब रहे, ओर विधायक शिव अरोरा भाजपा शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरे।

वही विधायक शिव अरोरा ने बताया निश्चित रुप से वह पार्टी के एक सिपाही के रूप मे कार्य करते है ओर संगठन का आदेश हुआ ओर हरियाणा की बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र मे प्रभारी की जिम्मेदारी मिली जिसको उन्होंने पूर्ण रूप से निर्वहन किया जहाँ केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सफल रैली से लेकर अनेको छोटी बड़ी सभाये हुई।

विधायक शिव अरोरा ने यह जीत हरियाणा की जनता की जीत बताई ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्य को जनता ने सराहा जिससे कारण तीसरी बार हरियाणा मे भाजपा की सरकार बनना सुनिश्चित हुआ हरियाणा का किसान, जवान ओर नौजवान का विश्वास मोदी के साथ नजर आया ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी के बिना खर्ची बिना पर्ची वाली कार्य प्रणाली को हरियाणा की जनता ने तीसरी बार स्पष्ट बहुमत देकर विरोधियो को करारा जवाब दिया है,

वही विधायक शिव अरोरा ने बादशाहपुर विधानसभा से विजय हुए राव नरवीर सिंह को शुभकामनायें दी ओर तीसरी बार हरियाणा मे भाजपा की सरकार बनना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व कारण सम्भव हों पाया, साथ ही सभी कार्यकताओं के अथक प्रयास व मेहनत सफल हुई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.