Friday, September 4, 2026

विधायक व सीडीओ ने किया वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल व जिले के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने किच्छा मार्ग स्थित राधा स्वामी सत्संग में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान खुराना वैक्सीनेशन के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्था से खासे प्रभावित हुए। उन्होंने राधा स्वामी सत्संग के पदाधिकारियों तथा सेवादारों की सराहना की।

अधिकारियों और विधायक द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर में दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण कर वहां मौजूद लोगों से भी इस संदर्भ में बातचीत की। राधा स्वामी सत्संग के क्षेत्रीय सचिव हरीश सेतिया ने बताया कि सेंटर पर 70 हजार से भी अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। यहां प्रतिदिन लगभग 2000 लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। यदि प्रशासन व चिकित्सा विभाग अतिरिक्त वैक्सीन उपलब्ध कराएं तो प्रतिदिन इससे भी अधिक वैक्सीनेशन किया जा सकता है। सत्संग के सेवादार भारत भूषण चुघ ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए समस्त सेवादार अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने सीडीओ श्री खुराना व उनके साथ पहुंचे अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना समस्त सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां कोविड-19 गाइडलाइन का भी पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। चुघ ने कहा कि यदि वैक्सीनेशन सेंटर को 5 हजार डोज प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाये तो यहां उसका भी प्रतिदिन उपयोग किया जा सकता है। सीडीओ खुराना ने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा राधा स्वामी सत्संग विस्तृत वैक्सीनेशन सेंटर को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है संभव हुआ तो भविष्य में इसका विस्तार किया जायेगा। उन्होंने सेवादारों द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणा स्रोत बताया।

इस दौरान चिकित्सा अधिकारी किच्छा डॉ. हरीश त्रिपाठी, राजेंद्र गिरधर, रामलाल पाहवा, परमजीत सिंह कटवाल, सूरज कालड़ा, दीपक गुंबर, राजू नारंग, संजीव गांधी, तरुण अरोरा, अंकित अरोरा, राजकुमार अरोरा, अनिल अरोरा, गुरमीत नारंग, पंकज चावला, हितेश सेतिया, अनमोल कालड़ा, विमल छाबड़ा, नवराज कटवाल, जसपाल सिंह, आशु कटवाल, गौरव शर्मा, अभिषेक कटवाल, मेघा वत्स, सोनिया कालड़ा, रवि वर्मा, रतन लाल शर्मा, मुकेश चौहान, सुरेंद्र घई, मनीष चुघ सहित कई सेवादार मौजूद थे। एएनएम गौरी राय ने अपनी चिकित्सा टीम के साथ वैक्सीनेशन सेंटर में आए लोगों को वैक्सीन टीका लगाया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.