Friday, September 4, 2026

विधायक व पार्षद ने वार्ड 16 में लगायी चौपाल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल और पार्षद प्रमोद शर्मा ने वार्ड नं. 16 की प्रताप एनक्लेव कालोनी में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विधायक के समक्ष कालोनीवासियों ने कई समस्याएं उठाई। कालोनीवासियों की मांग पर विधायक ने कालोनी के मुख्य मार्ग का निर्माण नगर निगम से कराने और मंदिर के सामने टीन शेड निर्माण व पार्क में बच्चों के लिए विधायक निधि से झूले लगाने की घोषणा की।

विधायक ठुकराल ने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण की उनकी प्राथमिकता है। रुद्रपुर विधानसभा का कोई भी इलाका विकास से अछूता नहीं रहेगा। जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, नेत्रपाल मौर्य, मोर सिंह यादव, एसपी यादव, गोपाल पाण्डे, संतोष कुमार, जीवन, रवि राणा, श्रीकांत, निर्मल, मनोज भंडारी, राजेन्द्र रावत, पंकज हाल्दार, नितिन, सुरेन्द्र जाट, राजीव कुमार, समीर सक्सेना, राकेश कुमार सक्सेना, किशन लाल, सुशील कालरा, धीरेन्द्र भूपेश पाण्डे, विशाल, नूतन, अतुल आदि सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.