Saturday, September 5, 2026

विधायक राजेश शुक्ला ने किया भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

Share

Advertisement
रुद्रपुर।  किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में भाजपा के किसान मोर्चा व अन्य अनुषंगी संगठनों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। विधायक शुक्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि किसान मोर्चा पार्टी की रीढ़ हैं और वर्तमान समय में विपक्षियों द्वारा कृषि कानून के खिलाफ जो झूठा माहौल बनाया जा रहा है उसमें किसान मोर्चा व अन्य सभी सहायक संगठनों की सक्रियता बहुत जरूरी है।
शुक्ला ने किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों को अपने  क्षेत्र में सक्रिय रहकर कृषि कानून के फायदे को किसानों को बताने के लिए जगह-जगह गोष्ठी आयोजित करने को कहा। उन्नेहोंने कहा कि किसानों के बीच सक्रिय रहने वाले किसान नेताओं को किसान मोर्चा में जिम्मेदारी दी है और पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप किसान मोर्चा के पदाधिकारी भी बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
शुक्ला ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, जिला महामंत्री धीरेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शुभाशीष बिष्ट, मंडल अध्यक्ष किच्छा अमरीक सिंह मंड, किच्छा ग्रामीण अमृतपाल सिंह, पंतनगर मंडल बलवंत मनराल, रुद्रपुर उत्तरी मंडल खड़क बहादुर सिंह, किच्छा ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा राय, उत्तरी मंडल रुद्रपुर ममता राठौर, किच्छा ग्रामीण मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र यादव, रुद्रपुर उत्तरी मंडल एससी मोर्चा अध्यक्ष तरुण तेजपाल, किच्छा ग्रामीण मंडल एससी मोर्चा अध्यक्ष संजय कुमार का विधायक राजेश शुक्ला ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान आत्मा परियोजना अध्यक्ष रवि कांत वर्मा ,राकेश सिंह, रोशन अरोरा, टीकम सिंह कोरंगा ,हरीश खान वाणी, विवेक राय, शेखर कोरंगा, कुशल सिंह कोरंगा, मयंक तिवारी, मनमोहन यादव, अनुज पाठक, अजीत पाठक, मनोज पांडे, भरत मिश्रा, सुशील यादव, नवजोत सिंह समेत दर्जनों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.