Saturday, September 5, 2026

विधायक राजकुमार ठुकराल ने की संजय वन को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री एवं नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर रूद्रपुर में नैनीताल रोड स्थित संजय वन पार्क को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। इस संदर्भ में सौंपे गये ज्ञापन में विधायक ठुकराल ने कहा कि रूद्रपुर में नेनीताल हल्द्वानी रोड पर टांडा जंगल के पास स्थित संजय वन पार्क आम जनमानस के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं।

विधायक ठुकराल के मुताबिक सैलानी इस रमणीक स्थल पर रूककर विचरण कर इसकी अनुपम छठा का आनन्द लेना चाहते हैं परंतु संजय वन पार्क में कोई सुविधा और इसका सौंदर्यीकरण नहीं होने से सैलानी निराश होकर वापस लौट जाते हैं। विधायक ने कहा कि संजय वन पर्यटन के दृष्टिकोण से आमदनी का जरिया बन सकता है। उन्होंने कहा तमाम लोगों के लिए रोजगार का माध्यम भी बन सकता है। इसके विकसित होने से यह एक रमणीक स्थल के साथ ही उत्तराखण्ड के नक्शे पर पर्यटन स्थल के साथ ही ऐतिहासिक स्थल भी बन सकता है। संजय वन की ओर किसी का ध्यान नहीं गया और यह पार्क अभावों व उपेक्षा का शिकार बनकर रह गया है। ठुकराल ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से संजय वन को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र से मदद दिलाने की मांग की। जिस पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखण्ड में पर्यटन विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं उन्होंने संजय वन के संदर्भ में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार के साथ मिलकर पर्यटन की संभावनाओं को विकसित किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.