भोंपूराम खबरी। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीमांत विधानसभा में एक बार फिर राजनीति अपने चरम पर है।रविवार को खटीमा के विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सत्ता धारी दल बीजेपी पर सत्ता का दुरुप्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है।जबकि एक घंटे के भीतर ही भाजपा ने भी प्रेस वार्ता कर विधायक के आरोपों पर पलटवार किया है।
सबसे पहले खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने प्रेस वार्ता के दौरान खटीमा की स्थानीय मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की बीजेपी की रविवार को हुई चुनावी रैली में भीड़ जुटाने हेतु 103 निजी स्कूलों की बसों को लगाया गया था।जिसकी लिस्ट उन्होंने मीडिया के सामने भी रखी।उन्होंने कहा की अब इसको सत्ता धारी दल का दबाव या स्कूलों की स्वेच्छा कहे आप खुद समझ सकते है।
विधायक कापड़ी ने कहा की बीजेपी की रैली में जा रही बस का बिगराबाग बाईपास के पास जब एक्सीडेंट हुआ तो स्थानीय प्रशासन पुलिस द्वारा घायल बच्चो को अस्पताल पहुंचाने की जगह वह सड़क से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाते दिखे ताकि बीजेपी का रोड शो उस रोड से गुजर सके।जबकि घायलों को त्वरित रूप से पहुंचाने की जगह 108 का इंतजार किया जा रहा था।जबकि इस दुर्घटना में दो दर्जन बच्चे घायल हुए जिनमे कुछ नाबालिक भी थे।
वही विधायक भुवन कापड़ी ने सत्ता के दुरुप्रयोग पर चुनाव आयोग को जहां कार्यवाही की मांग की है वही सभी घायल बच्चो को पचास हजार रुपए मुवावजा दिए जाने की भी मांग की गई है। क्योंकि बीजेपी की रैली में जाने के दौरान ही बस दुर्घटना ग्रस्त हुई।जिसमे दो दर्जन के लगभग बच्चे घायल हो गए।
वही विधायक खटीमा भुवन कापड़ी की प्रेस वार्ता के उपरांत एक घंटे के अंदर ही खटीमा के वरिष्ट बीजेपी नेता व मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत व अमित कुमार पांडे ने प्रेस वार्ता कर विधायक कापड़ी के आरोपों पर पलटवार किया।बीजेपी नेता नंदन सिंह खड़ायत ने कहा की कांग्रेस विधायक हमेशा की तरह चुनाव में जनता को बरगलाने का काम करते है।उन्होंने कहा की विधायक सत्ता धारी दल द्वारा लोगो को डरा धमकाने की जो बात कह रहे है वह निराधार है।खटीमा में किसी को भी अगर डरा धमका कर भाजपा में लाने प्रयास किया गया है तो वह लोग आगे आ पुलिस में अपनी बात रखे हम उन लोगो के साथ खड़े होंगे।जो भी भाजपा में आ रहा है वह प्रधानमंत्री मोदी जी व धामी जी से प्रभावित होकर ही भाजपा का दामन थाम रहा है।




