Saturday, September 5, 2026

विधायक बेहड़ ने चीनी मिल की समस्याओ को लेकर अधिशासी निदेशक से की वार्ता

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ ने किच्छा स्थित चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मार्तोलिया से मिलकर चीनी मिल की समस्याओं को लेकर वार्ता की। जिसमें विधायक बेहड़ ने इस बार होने वाली पेराई सत्र का लक्ष्य बढ़ाने को कहा तथा तथा मिल की मरम्मत का कार्य समय से पूरे कराए जाने की बात रखी.अधिशासी निदेशक द्वारा चीनी मिल को नवंबर के पहले सप्ताह में चलाने की बात कही।   विधायक बेहद ने चीनी मिल के कर्मचारियों की संख्या कम होने का कारण ठेकेदार द्वारा बाहर के लोगों लोग लगाए पर कड़ी आपत्ति जताते हुए स्थानीय लोगों को ठेकेदार के माध्यम से सीजन में रोजगार देने के लिए कहा गया।    विधायक बेहड़ ने चीनी मिल की जो भी सीजनल मरम्मत का कार्य होता है उसमें क्वालिटी का विशेष ध्यान देने पर और उस पर निगाह रखने के निर्देश दिये।   इस वार्ता के दौरान सभासद लियाकत अली, दिलीप सिंह बिष्ट, जीवन जोशी, गौरव बेहड़, मूर्तज़ा अली, संतोष सिंह महेंद्र सिंह,कुर्बान अली, संतराम आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.