Friday, September 4, 2026

विधायक ने वितरित किये मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  विधायक राजकुमार ठुकराल ने जरूरतमंद परिवारों को बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत 51000-51000 रुपये की आर्थिक सहायता के चेकों का वितरण किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। गरीब जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहे हैं आगे भी जरूरतमंदों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने सभी से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान ठुकराल ने निर्मला देवी, कमला, मन्मथन, सुलेमान, जसवंत, विमल राय, निमाई मण्डल, रंजीत विश्वास, राम सरकार, नरेंद्र सिंह, प्रशांत राय, सोहन लाल, कृष्ण मण्डल, रहीम अहमद, शंकर मिस्त्री, अंजली सरकार, संजय सेन, चरनजीत कौर, नीलकंठ, निर्मल सरकार, प्रभाष विश्वास, कृष्णा राय आदि को चेक वितरित किये। कार्यक्रम में राजेश बजाज, विशन सिंह, विक्रम सिंह, विजय सिकदार, मानिक सिकदार, जसवंत, राजीव मल्लिक, तीरथ सिंह, राम सरकार, कृष्ण, निमाई मण्डल, काशीनाथ, सुभाष गाईन, राजेश गाईन, जगदीश, बबलू, कृष्ण बसु, सुलेमान, तारावती, रिजवान, मनोरंजन आदि मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.