Friday, September 4, 2026

विधायक ने लिया बूथों की स्थिति का जायजा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। प्रदेश भर में चलाये जा रहे बूथ सत्यापन अभियान के तहत विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष राकेश सिंह ने बूथ संख्या 112, 113, 114, 115, 116, 117 और 132 आदि बूथों का सत्यापन कर इन बूथों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बूथ कमेटियों को प्रत्येक बूथ का वाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिये गये। साथ ही बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये गए।

इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि हर बूथ को मजबूत बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। बूथ सत्यापन अभियान के तहत बूथ कमेटी को मजबूत करने के साथ ही बूथ पर वोटरों की स्थिति का आकलन भी किया जा रहा है। हर बूथ पर प्रभारी बनाकर कमेटियां बनायी जा रही हैं जो आगामी चुनाव में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभायेंगी। बूथ कमेटियों को अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा। इनके माध्यम से बूथों पर पार्टी के कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। बूथ समिति जनता की समस्याओं के समाधान में एक सेतु का काम भी करती हैं। बूथ समितियां प्रत्येक वोटर का सत्यापन करेंगी। साथ ही जिन लोगों के वोट नहीं बने हैं उनके वोट बनवाने के लिए भी काम किया जायेगा। सामाजिक संस्थाओं की सूची बनाने के साथ ही व्यापारी, डाक्टर और प्रमुख कार्यकर्ताओं की सूची भी बनायी जायेगी। बूथ सदस्यों के मोबाइल नंबर सहित सूची प्रदेश को भेजी जायेगी। इस दौरान बूथ कमेटियों की समस्याएं भी सुनी गयी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता, धीरज गुप्ता, राजेश शर्मा, पार्षद बिधान राय, मनोज शर्मा, छत्रपाल राठौर, शंकर विश्वास, बंटी कोली, बूथ अध्यक्ष कुमारेश अधिकारी,चोखे लाल गंगवार, किशन मण्डल, हरदयाल सिंह, ओमपाल सिंह, धन सिंह, राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.