Friday, September 4, 2026

विधायक ने लगाया जनता दरबार 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  देहरादून में विधानसभा मानसून सत्र से वापस लौटे विधायक राजकुमार ठुकराल ने  अपने निवास पर आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये तमाम लोगों ने विधायक को अपनी समस्याएं बताई।

विधायक ठुकराल ने कई समस्याओं को लेकर मौके से ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये। विधायक ठुकराल ने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण को लेकर सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद भी अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये हैं। विभागीय अधिकारियों को प्रतिदिन जनता की समस्याओं को सुनने के लिए कहा गया है साथ ही तहसील दिवस और बहुउद्देशीय शिविरों में भी जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा रहा है। इस दौरान रामकुमार गंगवार, राकेश कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार, सत्य प्रकाश, विपिन शर्मा बिट्टðू, संजय ठुकराल, विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर, बंटी कोली आदि सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.