Saturday, September 5, 2026

विधायक ने अग्निकाण्ड से पीड़ित व्यापारी को दिया डेढ़ लाख का चेक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने गांधी पार्क के पास स्थित दुकान में हुए अग्निकाण्ड से पीड़ित व्यापारी को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत डेढ़ लाख की राहत राशि का चेक प्रदान किया। बता दें गांधी पार्क के पास स्थित धीरज मिगलानी के टायर के प्रतिष्ठान में आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान हुआ था।

विधायक राजकुमार ठुकराल ने पीड़ित व्यापारी को सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मामले को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर अग्निकाण्ड पीड़ित व्यापारी को मुआवजा देने की मांग की थी जिस पर मुख्यमंत्री ने पीड़ित व्यापारी को मुख्यमंत्री राहत कोष से डेढ़ लाख की आर्थिक सहायता देने की स्वीकृति प्रदान की। उक्त धनराशि का चेक विधायक राजकुमार ठुकराल ने पीड़ित व्यापारी धीरज मिगलानी को प्रदान किया। विधायक ठुकराल ने कहा भाजपा सरकार में जनहितों की अनदेखी नहीं होने दी जायेगी। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा, हरविंदर सिंह हरजी, वेद ठुकराल ,गुरमीत सिंह, बाॅबी टुटेजा, सुनील झाम, आनंद शर्मा, संजय ठुकराल, अशोक यादव और बंटी कोली आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.