Friday, September 4, 2026

विधायक निधि से स्थापित हाईमास्ट लाइट का हुआ शुभारंभ   

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। ग्राम कीरतपुर में विधायक निधि से स्थापित हाईमास्ट लाईट का विधायक राजकुमार ठुकराल ने बटन दबाकर उदघाटन किया।  इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा हाईमास्ट लाईट लगने से जहां ग्रामीणों को रात में आवागमन में सुविधा होगी। वही अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी होने का भय भी नही रहेगा। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर विधानसभा का चहुमुखी विकास उनका मुख्य लक्ष्य है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान निर्मला सिंह, मुरलीधर सिंह, पूर्व प्रधान गिरधर सिंह,दीन दयाल मिश्रा,  राकेश चौधरी, अरविंदर चीमा, रमेश कुमार, शब्बीर अहमद , मनोज कुमार सिंह, शंकर दत्ता, शत्रुघन कुमार सिंह, श्याम लाल, रवि कुमार, दुर्गेश कुमार, गोलू कुमार, छोटे लाल आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.