Friday, September 4, 2026

विधायक ठुकराल ने सीएम धामी को पुलिस ग्रेड पे संबंधित ज्ञापन सौंपा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। देहरादून वापसी के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस कर्मियों की ग्रेड पे की मांग को लेकर उनके परिवार की मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।

ज्ञात हो कि रविवार को शहर के गांधी पार्क में पुलिसकर्मियों के परिवार धरने पर बैठे थे। इसकी सूचना पाकर विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस परिवार की महिलाओं से वार्ता की थी और आश्वस्त किया था कि सरकार ने कमेटी बनाई है जिसके सकारात्मक परिणाम शीघ्र ही आएंगे। विधायक ठुकराल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूरे मामले से अवगत करवाया l ज्ञापन में विधायक ठुकराल ने पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की मांग की। कहा कि पुलिसकर्मी 20 साल की सेवा के बाद 4600 ग्रेड पे के लिए मांग कर रहे हैं। लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है जो पुलिसकर्मियों के साथ अन्याय है। कहा कि उत्तर प्रदेश के समय में भर्ती हुए सैकड़ों पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे भी दिया जा रहा है। वहीं उत्तराखंड बनने के बाद भर्ती हुए पुलिसकर्मियों के लिए यह ग्रेड घटाकर 2800 किया जा रहा है। कहा कि कोरोना काल में पुलिस कर्मियों ने तन-मन-धन से जनता की सेवा की है। इसके बावजूद उनकी मांग पूरी नहीं हो पा रही है जिससे पुलिसकर्मियों और उनके स्वजनों में काफी आक्रोश है। विधायक ठुकराल ने बताया कि मुख्यमंत्री \धामी ने ग्रेड पे लेकर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.