Saturday, September 5, 2026

विधायक ठुकराल ने शुरू किया भाजपा का महासंपर्क अभियान 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर  चलाये जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत नगर के वार्ड संख्या दो कृष्णा कालोनी में विधायक राजकुमार ठुकराल ने घर घर भाजपा- हर घर भाजपा का नारा बुलंद दिया। इस दौरान भाजपा एवं भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर लोगों तक पहुंचकर लोगों को भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से सम्बंधित पत्रक वितरित कर आगामी चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की।

इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। जनता एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। इस बार प्रदेश में 60 से अधिक सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा। डबल इंजन की सरकार में सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका विकास मुख्य ध्येय है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में 1 लाख करोड़ की विभिन्न योजनाओं को शुरू किया है। दशकों से लंबित टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना शुरू होने जा रही है। ऋषिकेश कर्णप्रयोग रेलवे लाईन परियोजना पर काम चल रहा है। केदारनाथ धाम के पुननिर्माण पर 225 करोड़ का कार्य पूर्ण हो चुका है ओर 184 करोड़ के कार्य जारी है। भाजपा सरकार में जनहितों की अनदेखी नहीं हो सकती। इस दौरान छत्रपाल राठौर, हरदयाल, ओमपाल सिंह, रवि गंगवार, मनीष यादव,राम प्रसाद, मनोज, राजू, अनिल, रवि, ओमप्रकाश, प्रताप, धर्मेन्द्र, संजीव आदि सहित कई लोग मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.