Friday, September 4, 2026

विधायक ठुकराल ने ग्राम संपतपुर में सुनी जनसमस्याएं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ग्राम सभा जाफरपुर के ग्राम संपतपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने सैनी मोहल्ले से सम्पतपुर व नरपतनगर को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की घोषणा की। साथ ही ग्रामीणों की अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

विधायक ठुकराल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम सम्पतपुर के मुख्य मार्ग का भी विधायक कोटे से निर्माण किया जायेगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ ही अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाने के प्रयास में जुटी है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य बाबू राम सैनी, ग्राम प्रधान लम्बाखेड़ा विक्रम सिंह, पूर्व प्रधान विजय शर्मा, चिमन लाल बठला, जगदीश लाल बठला, अजय छाबड़ा, पुरूषोत्तम छाबड़ा, अशोक कक्कड़, रजनीश कक्कड़, आशीष कक्कड़, दीपक बठला, सुनील शर्मा आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.