भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने रविवार को जिला चिकित्सालय में एक नवजात को पोलियो खुराक पिलाकर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में पोलियो रोग पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रयासरत है और इसमें काफी हद तक सफलता भी मिल चुकी है। उन्होंने चिकित्सा विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से भी अपील की कि वह अभियान में पूरी तरह से जुटें और कोई भी बच्चा पोलियो खुराक पीने से न छूटे। पल्स पोलियो के नोडल अधिकारी डॉ आरडी भट्ट ने बताया कि रुद्रपुर शहरी क्षेत्र में 5 वर्ष तक के 41394 बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 147 बूथ, 30 बूथ सुपरवाइजर, 108 घर जाने वाली टीमें, 11 ट्रांजिट टीम एवं 1 मोबाइल टीम बनायी गयी है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीएस पंचपाल, प्रमुख अधीक्षक डॉ आर.एस. सामंत, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी के श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेन्द्र मलिक, वेद ठुकराल, भारत भूषण चुघ, राजेश ग्रोवर, बबलू सागर, डा. अजय वी सिंह, हेम चन्द्र पंत, श्रीमती दीपा जोशी, भैरव दत्त आदि मौजूद थे।




