Saturday, September 5, 2026

विधायक ठुकराल ने किया कांवड़ियों का स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल अपनी धर्मपत्नी कोमल ठुकराल के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कावड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

विधायक ठुकराल ने काशीपुर रोड पर महेशपुर,जाफरपुर के साथ ही कई जगहों पर शिव भक्तों का स्वागत किया। इस दौरान विधायक ठुकराल भजनों पर कांविरयों के साथ जमकर थिरके और बम भोले के जयकारे लगाये। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज ने भी कावड़ियों स्वागत किया। विधायक ठुकराल ने कहा कि कांवड़ यात्रा हिंदू संस्कृति में प्राचीन परंपरा रही है। तराई से हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लाकर भगवान की शिव के प्रति अपनी आस्था का परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा मन में धार्मिक भावना होने से मानव में ईश्वर का वास होता है। भगवान शिव की जिस पर कृपा होती है वह हमेशा सुखपूर्वक अपना जीवन व्यतीत करता है। हरिद्वार से पैदल चलकर कांवड़ लाना हजारों वर्ष पुरानी परंपरा है। इससे आपसी सौहार्द व एकता को बल मिलता है। इस दौरान उनकी पत्नी कोमल ठुकराल ने भी कांवड़ियों का स्वागत अभिनंदन किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.