Friday, September 4, 2026

विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई लोग हवा में फसे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, टिहरी। सुरकंडा देवी मंदिर में उस वक्त लोगों की जान हलक में फंस गई। जब रोपवे हवा में ही फंस गया। रोपवे के फंसने से लोग काफी घबरा गए। जिस वक्त रोपवे फंसा, उस वक्त टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय भी उसमें मौजूद थे। जानकारी के अनुसार लोग करीब आधा घंटे उतक रोपवे में हवा में ही लटके रहे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। रोपवे में अचानक आई टेक्निकल दिक्कत के कारण रोपवे फंस गया था। जिसमें इंजीनियरों के आने के बाद ठीक कर लिया गया। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी चूक हुई कैसे। वह भी तब जबकि देश के कई राज्यों में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। देवघर में रोपवे हादसे में कई लोगों की जानें चली गई थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.