Saturday, September 5, 2026

विधानसभा उपचुनाव 2024: समाजवादी पार्टी 10 सीटों में कांग्रेस को देना चाहती है सिर्फ 2 सीट, बदले में रखी ये शर्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी कांग्रेस को सिर्फ दो सीट देने को तैयार है। साथ मे समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र और हरियाणा में भी कांग्रेस से ज्यादा सीट मांग रही है। यूपी में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस गठबंधन में 10 में से 5 सीट मांग रही है।

ये रहा 2022 का चुनावी परिणाम

यूपी में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में इन 10 सीटों में पांच समाजवादी पार्टी ने जीती थी। 3 बीजेपी, 1 आरएलडी और 1 निषाद पार्टी ने जीती थी। इनमें कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। इन 10 सीट में कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट 11818 वोट गाजियाबाद में मिले थे।

5 सीट पर सपा जीती

कांग्रेस का कहना है कि जिन 5 सीट पर समाजवादी पार्टी जीती थी। वहां सपा लड़े और बाकी पांच सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ने की दावेदारी करना चाहती है। यूपी में 9 विधायक सांसद बन गए हैं। सपा के 1 विधायक इरफान सोलंकी को सात साल की सजा सुनाई गई है। इसके बाद उनकी सदस्यता चली गई है।

इन सीटों पर होने हैं विधानसभा उपचुनाव

उत्तर प्रदेश में करहल, मिल्कीपुर, खैर, मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद सदर, फूलपुर, मझवा, कटेहरी और सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होने हैं। करहल से सपा विधायक अखिलेश यादव, मिल्कीपुर से सपा विधायक अवधेश प्रसाद, मुरादाबाद की कुंदरकी से सपा विधायक जिया उर रहमान, अम्बेडकरनगर  की कटेहरी से सपा विधायक लालजी वर्मा, गाजियाबाद सदर से बीजेपी विधायक अतुल गर्ग, फूलपुर से बीजेपी विधायक प्रवीण पटेल, अलीगढ़ की खैर सीट से बीजेपी विधायक अनूप प्रधान, मुजफ्फरनगर की मीरापुर से आरएलडी विधायक चंदन चौहान, मिर्जापुर की मझवां से निषाद पार्टी विधायक विनोद कुमार बिंद लोकसभा पहुंच गए है। कानपुर की सीसामऊ विधान सभा सीट पर भी चुनाव होना है, क्योंकि यहां से सपा विधायक इरफान सोलंकी को सात साल की सजा हो गई है। उनकी विधायकी चली गई है।

बीजेपी ने शुरू कर दी उपचुनाव की तैयारियां

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में अभी सीट बंटवारे पर फैसला नही हो पाया है तो उधर बीजेपी ने उप चुनाव की जबरदस्त तैयारियां है। उप चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ,उप मुख्यमंतरी केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंतरी ब्रजेश पाठक,यूपी बीजेपी के अश्य्क्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ योगी सरकार के  30  मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.