Saturday, September 5, 2026

विद्युत विभाग में लाखों के गबन का दोषी कौन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। विद्युत विभाग के उपखंड कार्यालय गदरपुर में विद्युत बिल से जमा लाखों रुपए की धनराशि को बैंक की फर्जी रसीदें के सहारे हड़पने का मामला प्रकाश में आया है उपखंड अधिकारी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर जांच की मांग की।

ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी फरमान हैदर जैदी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधीन उपखंड कार्यालय गदरपुर में पुष्पेंद्र शर्मा विद्युत बिल की वसूली (राजस्व संग्रहकर्ता) के पद पर कार्यरत हैं। पुष्पेंद्र शर्मा के द्वारा ही रोजाना विद्युत बिलों को जमा करने का कार्य किया जाता था और विद्युत बिलों की जमा धनराशि को पुष्पेंद्र के द्वारा ही रोजाना बैंक ऑफ बड़ौदा की गदरपुर शाखा में जमा किया जाता था तथा जमा की गई धनराशि की रसीदों को बैंक की स्टेटमेंट के साथ अधिशासी अभियंता रुद्रपुर कार्यालय में जमा किया जाता था। अधिशासी अभियंता कार्यालय में जमा की गई बैंक की रसीदों के अनुसार बैंक में जमा की गई धनराशि में गड़बड़ी की आशंका को लेकर बीते 26 जुलाई को अधिशासी अभियंता ने पत्र लिखकर पुष्पेंद्र शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा था। भेजे गए पत्र में पुष्पेंद्र शर्मा के द्वारा विभिन्न तिथियों पर दर्शाई गई करीब 14 लाख रुपए की धनराशि विभाग के खाते में जमा नहीं होना बताया गया जिसका बैंक में सत्यापन कर कार्यालय को सूचित करने के निर्देश थे पत्र के अनुपालन में उपखंड कार्यालय ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गदरपुर को पत्र भेजकर प्राप्त रसीदों की पुष्टि की मांग की थी जिसके जवाब में बैंक ने रसीदें भी बैंक की ना होने के साथ ही उक्त रकम के भी जमा होने से इनकार कर दिया गया। बैंक ने स्पष्ट करते हुए कहा कि पुष्पेंद्र शर्मा ने उक्त तिथियों में किसी भी प्रकार की कोई भी रकम बैंक में जमा नहीं की। जबकि पुष्पेंद्र शर्मा ने अधिशासी अभियंता को भेजे पत्र के द्वारा अवगत कराया कि भेजी गई रसीदें बैंक कर्मियों के द्वारा ही काटी गई है। बैंक के पूरे मामले से किनारा करने पर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया पुलिस को दी गई तहरीर में उपखंड अधिकारी ने धनराशि के गबन और फर्जी रसीदों में पुष्पेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों पर अमानत में खयानत करने के उद्देश्य से विभाग की लाखों रुपए की रकम को गबन करने का आरोप लगा जांच की मांग की। एसडीओ फरमान हैदर जैदी का कहना है कि अभी तक माह जून 2022 के अनुसार उक्त धनराशि का गबन पाया गया है जबकि अभी पिछली जमा की गई धनराशि की जांच की जा रही है उन्होंने पुष्पेंद्र शर्मा पर बैंक कर्मियों से मिलीभगत कर एक षड्यंत्र के तहत विद्युत बिलों से वसूली की गई बकाया धनराशि को विभागीय बैंक खाते में जमा ना कर गबन करने का आरोप लगा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.