Saturday, September 5, 2026

विद्युत चोरी का भमरोला निवासी व्यक्ति पर हुआ मुकदमा

Share

Advertisement


रूद्रपुर।
विद्युत चोरी के आरोप में पुलिस ने भमरोला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विद्युत विभाग की तरफ से उपखण्ड अधिकारी ने विद्युत चोरी की शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली विद्युत चोरी की सूचना पर विद्युत विभाग ने भमरोला स्थित एक घर पर 27 दिसम्बर को छापा मारा। तो वहां निवासरत एक व्यक्ति द्वारा विद्युत मीटर की लाइन मे कट लगाकर एलटी लाइन से डायरेक्ट केबल डालकर चोरी करते हुए पाया गया। जिसके बाद विद्युत विभाग की टीम ने केबिल को अपने कब्जे में लेकर मीटर सील कर दिया। पुलिस ने अंशुल मदान, उपखण्ड अधिकारी, विद्युत विभाग की तहरीर के अनुसार भमरोला निवासी नवाब हुसैन के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.