Friday, September 4, 2026

विद्युत कटौती के खिलाफ व्यापार मंडल मुखर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। नगर मे लगातार हो रही विद्युत कटौती को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ा रोष व्याप्त किया है। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही विद्युत कटौती बंद नही की गई तो व्यापार मंडल विधुत विभाग के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

मुख्य बाजार में आयोजित बैठक में बोलते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से नगर में प्रतिदिन 4 से 5 घंटे की अघोषित विद्युत् कटौती हो रही है जिससे लॉकडाउन के दौरान थोड़ी देर के लिए कहने वाले व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। पिछले लगभग दो माह से लॉकडाउन की वजह से व्यापारियों का व्यापार वैसे ही समाप्ति की कागार पर है। अब जब नगर का बाजार कुछ ही घंटे खुल रहा है तो विभाग की मनमानी की वजह से हो रही विद्युत् कटौती रही सही कसर पूरी कर रही है।

महामंत्री हरीश अरोरा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हो रही विद्युत कटौती ने व्यापारियों के साथ साथ आमजन जीवन भी प्रभावित कर दिया है।व्यापारी सुबह जब अपनी दुकानों पर जाता है तो विद्युत कटौती की वजह से काम नहीं कर पा रहा है जिससे काम-धंधा पूरी तरह से चौपट हो रहे है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही नगर की विद्युत कटौती बंद नहीं की गई तो व्यापार मंडल विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन करेगा। बैठक में पंकज सुखीजा, रोहिर जग्गा, पवन गाबा, राजकुमार सीकरी, धीरज, सोनू चावला आदि तमाम व्यापारी मौजूद थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.