Friday, September 4, 2026

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देहरादून से एक बार फिर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. जिसके बाद एसएसपी ने कन्सल्टेन्सी फर्म के संचालक व उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार कुछ पीड़ितों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर एसएसपी से मुलाकात की थी. उन्होंने बताया कि प्राइड गोल्ड ग्लोबल एज्यूकेशन नाम की फर्म द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उनके साथ लाखों रुपए वसूले गए हैं. एसएसपी अजय सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी डालनवाला को सम्बन्धित कन्सल्टेन्सी फर्म के विरूद्ध जांच के आदेश दिए.

जांच के दौरान पता चला कि कुनाल नारायण उनियाल अपनी पत्नी गीतांजली के साथ मिलकर प्राइड गोल्ड ग्लोबल एज्यूकेशन नाम से कन्सल्टेन्सी फर्म संचालित करते थे. आरोपी विदेश में अच्छी नौकरी की प्लेसमेंट दिलाये जाने के लिए सोशल मीडया के माध्यम से प्रचार कर रहे थे. उन्होंने कृष्णा प्रसाद, सिद्धार्थ थापा, उबैद आमीर, साकिब और राजन शर्मा जैसे व्यक्तियों से विभिन्न यूरोपीय देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए हड़प लिए.

पीड़ितों को जब ठगी का पता चला तो उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे. जिस पर आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया. एसएसपी देहरादून ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरूद्ध थाना डालनवाला पर चार अलग-अलग मामले दर्ज करने और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.