भोंपूराम खबरी। दिल्ली में नाचते वक्त दिल का दौरा पड़ने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रूप नगर पुलिस थाने के प्रभारी की विदाई समारोह में नाच रहे थे। तभी अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी जान चली गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार वह नाचते हुए अचानक से गिर पड़े। तुरंत उन्हें अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल रवि कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले थे और 2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। वह दिल्ली के रूप नगर पुलिस थाने के प्रभारी के विदाई समारोह में पहुंचे थे,जहां नाचते समय दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई।




