Friday, September 4, 2026

विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,सितारगंज। पटवारी क्षेत्र साधु नगर उप तहसील नानकमत्ता के राजस्व उप निरीक्षक त्रिलोचन सिंह सुयाल को विजिलेंस की टीम ने आठ हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। ध्यानपुर निवासी शिकायतकर्ता द्वारिका प्रसाद ने शिकायत की थी कि, उनके खेत में धान की रोपाई की गई थी। जब धान पकने पर वे काटने गया तो, गुरदीप कौर व उनके परिवार के लोग, उसे धान काटने नहीं दे रहे थे। इस पर पहले राजस्व उप निरीक्षक त्रिलोचन सिंह सुयाल ने भूमि पर विवाद होने की रिपोर्ट लगाई, पुनः जब शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र दिया तो रिपोर्ट उनके पक्ष में लगाने के लिए, आठ हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। जिस पर शिकायतकर्ता द्वारिका प्रसाद ने विजिलेंस कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच करने पर शिकायत सही पाए जाने पर, निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा पटवारी त्रिलोचन सुयाल को उप तहसील नानकमत्ता अंतर्गत, उनके किराए के सरकारी कार्यालय ग्राम सुनखरी कला, नानकमत्ता से आठ हजार रुपए रिश्वत लेते, टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ट्रैप टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव, निरीक्षक मनोहर सिंह दसोनी, उप निरीक्षक रमेश सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल दीप चंद्र जोशी एवं कांस्टेबल संजीव सिंह नेगी शामिल थे। निदेशक सतर्कता द्वारा ट्रैप टीम को, पांच हजार रूपए नगद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.