Saturday, September 5, 2026

विजिलेंस ने इस अधिकारी को किया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रिश्वतखोर के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई” खंड शिक्षा अधिकारी को इतने की रिश्वत लेते किया रंगे हाथों गिरफ्तार; जानिए किस काम की एवज में मांग रहा था घूस

उत्तराखंड में रिश्वत खोरों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई जारी है, बता दें की विजिलेंस की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसपी विजिलेंस देहरादून सेक्टर रेणु लोहानी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी अयजुद्दीन सीएम पोर्टल पर एक शिक्षक की शिकायत की जांच कर रहा था।

आरोपी अधिकारी ने शिक्षक को क्लीन चिट देने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद शिक्षक ने विजिलेंस से इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगेहाथ दबोच लिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.