Friday, September 4, 2026

विजिलेंस टीम ने सहायक लेखाकार को रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। विजिलेंस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है यह कार्रवाई अब उधम सिंह नगर के सिडकुल सितारगंज में हुई है जहां सहायक लेखाकार को9000–हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस के द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई पर वहां पर हड़कंप मच गया।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय पर आकर शिकायत की उसके द्वारा एल्डिको सिडकुल में 2 प्लाट के लिये आवेदन किया था, जिसका आंवटन होने एवं पूर्ण भुगतान करने के बाद भी रजिस्ट्री की एन0ओ0सी0 उपलब्ध कराने के एवज में आर0एम0 सिडकुल, सितारगंज के कार्यालय में तैनात एकाउन्टेन्ट उमेश कुमार द्वारा 9000/- रूपये रिश्वत की मांग की गयी है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनाक 05.01.2024 को आर0एम0 सिडकुल, सितारगंज के लेखाकार उमेश कुमार पुत्र श्री ओम प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी, थाना काठगोदान जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 9000/- रूपये (नौ हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों सिडकुल कार्यालय सितारगंज में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूँछताछ जारी है, उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.