भोंपूराम खबरी, अल्मोड़ा। विजिलेंस की टीम ने आज अल्मोड़ा तहसील के सल्ट में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो हबीब अहमद को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल विजिलेंस की टीम हिरासत में लिए गए आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो को हल्द्वानी ले जाने की तैयारी कर रही है।





