Friday, September 4, 2026

विजिलेंस टीम ने ग्राम प्रधान के घर में मारा छापा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। विजिलेंस टीम ने थाना गदरपुर क्षेत्र ग्राम गिरधर नगर की ग्राम प्रधान के में छापा मारा। टीम ने यह कार्रवाई रिश्वत मांगने की शिकायत पर की। विजिलेंस ने प्रधान को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को विजिलेंस टीम ग्राम गिरधरनगर पहुंची और ग्राम प्रधान के में छापा मारा। विजिलेंस ने गांव के निवासी कौशल कुमार, जय सैनी, हरिशंकर शर्मा आदि ने प्रधान पर शौचालय की फाईल पर हस्ताक्षर करने के ऐवज में दो दो हजार रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत उक्त लोगों ने प्रधान के खिलाफ टोल फ्री नम्बर पर भी शिकायत की थी। शिकायत पर हल्द्वानी से विजिलेंस की टीम ने ग्राम प्रधान के घर पर औचक छापेमारी की। बताया जाता है कि टीम ने शिकायतकर्ता को सुनियोजित ढंग से प्रधान के पास भेजा था। शिकायकर्ता ने जैसे ही प्रधान को छह हजार रिश्वत दी। तभी विजिलेंस टीम ने प्रधान को रंगे हाथ पकड़ कर लिया। समाचार लिखे जाने तक टीम की कार्रवाई जारी थी। टीम में निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, हेड कांस्टेबल दीप जोशी, हेड कांस्टेबल ममता तिवारी, दीपा टम्टा, गिीरीश जोशी आदि शामिल थे। इधर थानाध्यक्ष गदरपुर राजेश पांडेय से इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि विजिलेंस टीम के साथ थाने से पुलिस कर्मी भेजे गए हैं। क्या कार्रवाई हुई है। इसकी जानकारी विजिलेंस टीम में शामिल अधिकारी ही बताएंगे। इधर टीम में शामिल इंस्पेक्टर एमएस दसौनी से जानकारी लेने को मोबाइल पर संपर्क किया तो संपर्क नहीं हुआ। गांव में अचानक विजिलेंस और पुलिस को देख मचा हड़कंप रुद्रपुर। गुरुवार को थाना गदरपुर पुलिस को लेकर विजिलेंस टीम को गांव में देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों में चर्चाएं शुरू हो गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.