भोंपूराम खबरी। तमिलनाडु ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 506 रनों का स्कोर खड़ाकर रिकॉर्ड बना दिया. लिस्ट-ए क्रिकेट में यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा है, 26 साल के एन. जगदीशन ने यहां 277 रनों की पारी खेली। विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार का दिन आतिशबाजी के नाम रहा. तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश के मुकाबले में तमिलनाडु ने बल्लेबाजी का ऐसा नज़ारा पेश किया कि सारे रिकॉर्ड्स टूट गए. तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 506 रनों का स्कोर बना डाला जो लिस्ट-ए क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड है।




