Friday, September 4, 2026

विजय दिवस पर 1971 के शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। 16 दिसम्बर, 1971 को भारत पाकिस्तान युद्ध में शहादत देने वाले देश के शहीदों की स्मृति में मनाये जाना वाला विजय दिवस जनपद भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय पुलिस लाईन में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ। इस दौरान 1971 में शहीद होने वाले जनपद के शहीद सूवेदार स्व. रामदत्त, सिपाही उमेश सिंह, टीका राम, दिवानी नाथ, हीरा चन्द, आन सिंह, जोगा सिंह, हर सिंह, त्रिलोक सिंह के चित्र पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कै. रंजीत सेठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवं पूर्व सैनिको द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने देश के शहीदों को नमन करते हुये कहा कि आज विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ है जिसे हम पूरे देश में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। आज उन वीर शहीदों को नमन करते है, जिन्होने 1971 के युद्ध में अपना सर्वस्त बलिदान दिया। उन्होने कहा कि हम सब देश के अन्दर सुरक्षित है तो सिर्फ उन सबके कारण जो देश की सीमाओं पर प्रहरी के रूप में दिन रात देश की रक्षा कर रहें हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए और उनके परिजन किसी कार्य या समस्या को ले कर किसी भी कार्यालय में आते है तो उनका त्वरित समाधान करना चाहिए।
क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि आज असंख्य शहीदों की कुर्बानी का दिन है जिसका परिणाम है कि आज हमको ये पुनीत दिन देखने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि 1971 में जो युद्ध हुआ था उस युद्ध मे हिन्दुस्तान की विजय हुई थी लेकिन उसमें हमारे अनेक सैनिक शहीद तथा घायल हो गये थे उनकी स्मृति के रूप में आज के दिन को हम विजय दिवस के रूप में मनाते है और जो वीर इस युद्ध में शहीद अथवा घायल हुए उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते है।
इस अवसर पर एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश कुमार, सीएमओ डॉ. सुनिता चुफाल रतूड़ी, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, तहसीलदार नितेश डागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, मुख्य उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, सैनिक कल्याण विभाग के मेजर बीएस रावत, दर्शन कुमार पंत, विजय शंकर, महेश चन्द्र भट्ट, किशन सिंह रावत सहित पुलिस व सीपीयू विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.