Saturday, September 5, 2026

विकास शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलने पर कार्यकर्ताओ में उत्साह

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के करीबी माने जाने वाले विकास शर्मा भाजपा की नवघोषित कार्यकारणी में जगह मिलने पर काफी उत्साह में हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका वह पूरी निष्ठा समर्पण के साथ निर्भान करके पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विकास शर्मा को अपनी आज घोषित टीम प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। विकास शर्मा के भाजपा प्रदेश मंत्री बनने की घोषणा होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।भारी संख्या में लोगों ने उनके कार्यालय पर पहुंचकर फूलमालाओं के साथ मिठाई खिलाकर बधाई दी। श्री शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी नयी कार्यकारणी में युवा व मेहनती कार्यकर्ताओं का जगह दी है। जिससे पार्टी मजबूत होगी,जिसका फायदा आने वाले नगर निगम , वह लोकसभा चुनाव में मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.