Saturday, September 5, 2026

विकास शर्मा के भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर निकाली बाइक रैली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  भाजपा नेता विकास शर्मा के प्रदेशमंत्री बनने पर तमाम भाजपाइयों ,मजदूरों,किसानों , व्यापारियों ने शहर में बाइक रैली निकाली और भाजपा आलाकमान का आभार जताया। गौरतलब है कि विकास शर्मा छात्र राजनीति से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए थे और पिछले 2 दशक से अधिक समय से वह भाजपा में विभिन्न पदों पर आसीन रहे हैं। गत दिनों भाजपा आलाकमान ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें प्रदेश मंत्री के पद से नवाजा। जिसको तमाम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई ।आज तमाम भाजपाइयों ने खेड़ा कल्याणी नदी से बाइक रैली निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी। जहां तमाम लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर प्रदेश मंत्री विकास शर्मा का स्वागत किया। प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा भाजपा आलाकमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और भाजपा के कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे ।उन्होंने कहा कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है जो 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत जिले में कमेटी गठित कर स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर,केंद्र की योजना के लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना जैसी तमाम योजनाएं संचालित की जाएंगी ।उन्होंने कहा कि 22 वषों की पार्टी संगठन में सेवा का परिणाम उन्हें मिला है। जिससे भाजपा कार्यकर्ता, मजदूर, किसान, व्यापारियों आदि ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है ।अपने दायित्वों का वह हर हाल निर्वहन करेंगे। मेयर रामपाल ने प्रदेश आलाकमान का आभार जताते हुए प्रदेश मंत्री विकास शर्मा को बधाई दी ।उन्होंने कहा कि विकास शर्मा ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ता हैं जो पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार जताते हुऐ कहा कि हाईकमान ने विकास शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाकर सही निर्णय लिया है। विकास शर्मा संगठन की गुटबाजी समाप्त कर सभी को एकजुट करेंगे। नगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा युवा नेता विकास शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाकर संगठन ने सभी युवाओं का सम्मान किया है ।प्रदेश मंत्री शर्मा अनुभव से भरपूर हैं और उन्होने पार्टी को खड़ा किया है उनके प्रदेश मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश बजाज ने कहा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं और विकास शर्मा सभी कार्यकर्ताओं को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। बाइक रैली मोहन तिवारी, चंद्रसेन कोली, धीरेंद्र मिश्रा, अनुज पाठक, राधेश शर्मा ,अशोक सागर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.