Friday, September 4, 2026

विकास को मेयर बनाओ, जलभराव से निजात पाओ: अजय भट्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ देशवासियों को मिल रहा है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तेजी से हो रहा है। भाजपा के विकास शर्मा यदि मेयर बनेंगे तो रुद्रपुर की सबसे बड़ी जलभराव की समस्या वह केंद्र सरकार की मदद से दूर कराएंगे।

सांसद अजय भट्ट कल रात खाटू श्याम मंदिर गल्ला मंदिर पहुंचे। उनके साथ विधायक शिव अरोरा और विकास शर्मा भी थे। भट्ट ने कहा कि विकास एक ईमानदार, संपन्न, नौजवान है और अपने नाम के अनुरूप विकास करने की इच्छा शक्ति रखता है। कहा कि विकास शर्मा सबका प्रिय है इसलिए उसे विकास के लिए फंड लाने में दिक्कत नहीं होगी।

सांसद ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति किसी से छिपी नहीं है। अपनी नीतियों के कारण कांग्रेस का बेड़ा गर्क हुआ है। कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार है। मतदाता जागरूक है इसलिए वह भाजपा को वोट करेगा।

भट्ट ने कहा कि विकास शर्मा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाएंगे। कहा बहुत जल्द रिंग रोड का काम पूरा हो जाएगा, जिससे भारी वाहन शहर में नहीं आएंगे और जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। शहर की सड़कें चौड़ीकरण होने के बाद व्यापार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आप विकास शर्मा और उनके पार्षदों को जिताइए, शहर की तस्वीर बदलवाने की जिम्मेदारी उनकी रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.