Friday, September 4, 2026

विकास की दृष्टि से कांग्रेस को ले जाएंगे आगे : मीना शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। इससे पूर्व ग्राम विजयनगर, अटल नगर,दुर्गापुर नंबर 1 और आनंद खेड़ा नंबर 1 के ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया।

इस दौरान शर्मा ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रुद्रपुर विधानसभा काफी पिछड़ गई है। कांग्रेस की सरकार आने पर विकास की दृष्टि से उसे सबसे आगे ले जाने का प्रयास होगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीत विश्वास, महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका ढाली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ सुमित राय, केशव प्रकाश मंडल, जयदेव, अरुण ओझा, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.